शासकीय अधिवक्ता लालबहादुर सिंह व दीपक मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को कोर्ट ने श्याम बाबू पासी को हत्या मामले में आरोप सिद्ध किया। वहीं अगली सुनवाई की तिथि तीन जून निर्धारित की। इसके साथ ही इस मामले में अब तक फरार चल रहे अनुज कनौजिया की फाइल अलग कर दी गई है। जिससे संभावना बन रही है कि इस मामले में भी कोर्ट जल्द सजा सुना सकती है।
अनुज पर गैंगस्टर के तहत कार्यवाही करते हुए पोखरी पर बने उसके मकान को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया। अगामी तीन जून की तारीख पर माफिया मुख्तार समेत अन्य पर आरोप तय किया जाने की संभावना है। तरवा के ऐराकला में 2014 में हुई घटना में माफिया मुख्तार समेत राजेंद्र पासी, श्याम बाबू पासी, हरिकेश यादव, राजेश सिंह, मोहन पासी, राजन पासी, अभिलेष मिश्र, पंकज यादव, उमेश सिंह और अनुज कनौजिया शामिल है।
इसमें अनुज कनौजिया अभी भी फरार चल रहा है। इस मामले में 2 अप्रैल को कोर्ट ने अनुज कनौजिया की फरारी पर अंतिम कार्रवाई करते हुए कोर्ट ने 82, 83 जमानती निर्गत किया था। इसी के चलते आजमगढ़ पुलिस और मऊ प्रशासन की संयुक्त टीम ने अनुज कनौजिया की अवैध संपत्ति को ध्वस्त करने की कार्रवाई किया था।