उन्होंने भाई नौशाद से पूछताछ शुरू किया तो उसने घटना की जानकारी होने से इंकार कर दिया। सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया और बताया कि उसने ही बड़ी बहन की हत्या की है। बताया कि वह नौ बजे के लगभग घर पहुंचा और बहन से खाना देने को कहा। बहन ने खाना नहीं बनाया था।
इसी बात पर उसे गुस्सा आ गया और उसने पहले बहन की पिटाई की फिर सब्जी काटने वाले चाकू से गर्दन पर कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह घर से फरार हो गया और भीड़ जुटने पर वापस आया। नौशाद रिक्शा-ठेला चलाने का काम करता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हत्या के आरोपी भाई को हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल व पूछताछ की कवायद में जुटी हुई है। मृतका तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थी।