फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मां के पट खुले, भक्तों ने किए दर्शन, मेला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। मालटारी में शनिवार को लगने वाले पारंपरिक मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले को लेकर क्षेत्र में उल्लास और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है। शुक्रवार शाम से ही दुकानदारों का पहुंचना शुरू हो गया, जो अपनी-अपनी दुकानें सजाने में व्यस्त नजर आए।
विज्ञापन

मालटारी में दो दुर्गा पूजा समितियों द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। समितियों ने पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया है, जिनमें रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा है। मां दुर्गा के पट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। भक्तगण माता के दर्शन कर परिवार के सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा है। मेले की तैयारियों में रामपति यादव, मुकेश राय, बृजेश मौर्य, पप्पू कुमार, अनिल प्रजापति, दुर्गेश राय और मन्नू गुप्ता सहित समिति के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें