फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राजकीय मेडिकल कालेज में जच्चा-बच्चा की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा; लगाया ये आरोप

Sat, 30 Mar 2024 04:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ के राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुए इस मामले के बाद परिजन बिलख पड़े। अस्पताल प्रबंधन और पुलिस परिजनों से बातचीत कर रहा है। परिजन अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगा रहे हैं कि अस्पताल कर्मियों की लापरवाही से महिला और बच्चे की जान चली गई है।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के चक्रपानपुर स्थित राजकीय मेडिकल कालेज में शनिवार को जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होने चक्रपानपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझा कर शांत कराया। खबर लिखे जाने तक अस्पताल प्रशासन और परिजनों के बीच वार्ता चल रही थी। 
विज्ञापन




मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के महुआपार मेंहदीपुर गांव निवासिनी रंजना राजभर (25) पत्नी आशीष को परिजनों ने शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे प्रसव पीड़ा होने पर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां देर रात ऑपरेशन से रंजना ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। ऑपरेशन करके चिकित्सक तो चले गए, लेकिन रंजना को पूरी रात ब्लीडिंग होती रही। ब्लीडिंग अधिक होने के कारण शनिवार की दोपहर को रंजना ने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी होने पर चक्रपानपुर चौकी प्रभारी भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद वह परिजनों के साथ अस्पताल प्रशासन से बात करने जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें