यूक्रेन में फंसे जिले के 34 लोगों में 33 लोग घर लौट आए। इनमें 29 छात्र थे जो यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। शनिवार की सुबह आखिरी छात्र मो. सैफ भी सकुशल अपने घर पहुंचा। उसके घर पहुंचने पर परिवार के लोगों ने मिठाई खिलाकर उसका स्वागत किया।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव निवासी डॉ. मोहम्मद आसिफ का पुत्र मोहम्मद सैफ यूक्रेन में सोमी मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। इस साल उनका चौथा साल है। अभी अगस्त 2021 को वह इंडिया से यूक्रेन गया था। मो. सैफ के पिता डा. मोहम्मद आसिफ खान ने बताया कि पुत्र मोहम्मद सैफ शुक्रवार को 12 बजे दिन में दिल्ली पहुंच गए थे। वहां से एंबेसी द्वारा बाई रोड कार से सुबह छह बजे अपने घर पहुंच गए। उनके दो लड़के जौनपुर के भी साथ आए हैं। मोहम्मद सैफ के पिता डा. मोहम्मद आसिफ खान सहित परिवार के लोग बहुत ही खुश हुए और मीठा खिलाकर मो. सैफ के सकुशल घर वापसी की खुशी मनाई।