फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर ब्लॉक सभागार में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में तीन ब्लाकों के ग्राम पंचायत, ग्राम विकास अधिकारियों और रोजगार सेवकों की बैठक हुई। इसमें सभी ब्लाकों की ग्राम पंचायतों में मनरेगा सहित शौचालय, सामुदायिक शौचालय और जाबकार्ड आदि के बारे में सीडीओ ने जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

उन्होंने गांवों में मनरेगा कार्यो में सुस्ती के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए मनरेगा कार्य में ढिलाई बरतने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगते हुए आगाह किया कि मनरेगा के कार्यो में शिथिलता बर्दास्त नहीं की जाएगी। सरकार की मंशा के अनुरूप मनरेगा मजदूरों को काम देते हुए, प्रवासी मजदूरों को मनरेगा से रोजगार देने का कार्य करें। जिससे सभी की रोजी रोटी चल सके। मुझे प्रत्येक गांव की रिपोर्ट चाहिए। बीडिओ कार्यों के प्रति अपना उत्तदायित्व निभाते हुए हर गांव की भौतिक सत्यापन करें इसके किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव, ऋषिपाल सिंह, गौरव यादव, संतोष सिह, राजीव मौर्य, अरविंद अस्थाना, महेंद्र कुमार, विनोद, शैलेंद्र, राधेश्याम, बृजेश, दिनेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें