टीचर्स स्टूडेंट्स व्हाट्सएप ग्रुप पर गंदे कमेंट भेजने वाले दो गिरफ्तार
आजमगढ़। शहर के एलवल स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल के टीचर्स-स्टूडेंट्स व्हाट्सएप ग्रुप पर गंदे कमेंट्स और अश्लील पिक्चर्स भेजने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई होती है। इसी ग्रुप में सिधारी निवासी दो आरोपियों ने अपने मोबाइल नंबर से स्कूल के ग्रुप एडमिन को स्कूल के ही एक छात्रा के नाम से मैसेज करके नंबर ग्रुप में ऐड करा लिया। उसी ग्रुप में स्कूल के प्रिंसिपल को गंदी गालियां देते हुए कई अश्लील फोटो भी भेज दिए। स्कूल के प्रिंसिपल के तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।