फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विधायक रमाकांत यादव व पूर्व सांसद डंपी मामले में टली सुनवाई, अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते पड़ी अगली तारीख

Thu, 28 Mar 2024 06:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

अंबारी बाजार में हुई फायरिंग के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में गुरुवार को सुनवाई हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं के हड़ताल के चलते निवर्तमान विधायक रमाकांत यादव व पूर्व सांसद अकबर अहमद ‘डंपी’ के खिलाफ सुनवाई नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विधायक रमाकांत यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली के अंबारी बाजार में हुई फायरिंग के मामले में गुरुवार को विधायक रमाकांत यादव की एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में पेशी थी। रमाकांत यादव फतेहगढ़ जेल से वीसी के माध्यम से पेश हुए लेकिन अधिवक्ताओं के हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हो सकी और न्यायाधीश ने अगली तारीख नौ अप्रैल मुकर्रर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी मुताबिक 1998 के लोकसभा चुनाव के दौरान निवर्तमान विधायक रमाकांत यादव व पूर्व सांसद अकबर अहमद ‘डंपी’ व दोनों के समर्थक फूलपुर कोतवाली के अंबारी बाजार में आमने-सामने हो गए थे। दोनों पक्ष ने जमकर हवाई फायरिंग भी किया गया था। इस घटना में कोई हताहत तो नहीं हुई थी, लेकिन अफरा-तफरी मच गई। 

इस पर तत्कालीन एचएचओ फूलपुर कोतवाली ने रमाकांत यादव व अकबर अहमद डंपी के साथ ही दोनों के कुछ समर्थकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। मामला एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में चल रहा है। वर्तमान में रमाकांत यादव फूलपुर पवई सीट से सपा के विधायक हैं और जेल की सलाखों के पीछे हैं। उन्हें फतेहगढ़ जेल में रखा गया है। 
विज्ञापन


वहीं फूलपुर व अहरौला थाने में जहरीली शराब कांड के मामले में आरोपित रमाकांत यादव की सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले में सुनवाई के लिए न्यायाधीश ने आठ अप्रैल की तारीख तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें