Azamgarh News: अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बा में सरकारी ठेके से मिलावटी शराब की बिक्री की गई थी। जिसे पीकर दर्जन भर से अधिक लोगों की मौत हुई थी, तो वहीं कई अन्य गंभीर रोग से पीड़ित भी हो गए थे। इस घटना के बाबत भारी मात्रा में मिलावटी शराब बरामद की गई थी। एक पूरी फैक्ट्री ही पुलिस ने पकड़ी थी।
आजमगढ़ के अहरौला में हुए जहरीली शराब कांड मामले में गुरुवार को विधायक रमाकांत यादव की कोर्ट में पेशी थी। शराब कांड से जुड़े तीन मामलों में एक गवाही भी हुई। इसके बाद न्यायाधीश ने सुनवाई के लिए अगली तारीख मुकर्रर कर दी।
विज्ञापन
अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बा में सरकारी ठेके से मिलावटी शराब की बिक्री की गई थी। जिसे पीकर दर्जन भर से अधिक लोगों की मौत हुई थी, तो वहीं कई अन्य गंभीर रोग से पीड़ित भी हो गए थे। इस घटना के बाबत भारी मात्रा में मिलावटी शराब बरामद की गई थी। एक पूरी फैक्ट्री ही पुलिस ने पकड़ी थी।
जहरीली शराब से हुई मौत मामले में अहरौला व फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं, एक मुकदमा शराब बरामदगी का भी दर्ज किया गया था। इन तीनों मुकदमों में सपा के फूलपुर-पवई सीट से विधायक रमाकांत यादव का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
मामला एमपीएमएल कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में चल रहा है। गुरुवार को तीनों मामलों में पेशी थी। इस दौरान विधायक रमाकांत यादव फतेहगढ़ जेल से वीसी के माध्यम से पेश हुए। गुरुवार को तीनों मामलों में महिला माधुरी की गवाही हुई। इसके बाद न्यायाधीश ने सुनवाई के लिए 14 मार्च की तारीख मुकर्रर कर दिया।