फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जिंदगी की जंग हार गए प्रधान संघ के अध्यक्ष, 17 दिन पहले हुआ था दर्दनाक हादसा

Thu, 07 Mar 2024 03:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: 
विज्ञापन
शिवाजी सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना के कुरथुआ गांव के प्रधान 17 दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इलाज के दौरान लखनऊ में उनकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वे प्रधान संघ मार्टीनगंज के अध्यक्ष थे। 

विज्ञापन


ग्राम प्रधान कुरथुआ शिवाजी सिंह (35) बीते 20 फरवरी को किसी काम से विकास खंड मार्टीनगंज गए थे। वापस लौटते समय चकचवरा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में शिवाजी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हे पीएचसी मार्टीनगंज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया।

दो दिनों तक जौनपुर में इलाज चला और वहां से भी रेफर किए जाने पर परिजन उन्हें लखनऊ ले जाकर भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान बुधवार की रात उनकी मौत हो गई। मृतक प्रधान संघ मार्टीनगंज के अध्यक्ष थे। घटना से परिजनों, ग्रामीणों के साथ ही प्रधानों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक दो पुत्रों के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें