फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने अपनी निधि से दिए 25 लाख अभी नहीं शुरू हुआ कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद मचे कोहराम के बीच जब आक्सीजन के लिए मारामारी होने लगी तो सरकार ने हर चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया। साथ ही विधायकों को विधायक निधि से कोविड में पैसे देने की छूट प्रदान की। जनपद के कई विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र स्थित सरकारी अस्पतालों में उपकरणों की खरीद और आक्सीजन प्लांट के लिए पैसे दिए।
विज्ञापन

इसी क्रम में अतरौलिया विधायक डा. संग्राम यादव ने भी अपनी निधि से 25 लाख रुपये अतरौलिया 100 शैय्यायुक्त अस्पताल के लिए के लिए देने की संस्तुति दी। इस पैसे से उन्होंने मरीजों के उपचार में लगे कर्मियों को पीपीई किट, मास्क के साथ आक्सीजन प्लांट लगाने के मद में खर्च करने की बात कही। वर्तमान में कोरोना के दूसरी लहर का प्रकोप जनपद में कुछ कम हो गया है। लेकिन विशेषज्ञों द्वारा तीसरे लहर के आने की बात कही जा रही है। जिसमें बच्चों के ऊपर ज्यादा खतरा होने की बात कही जा रही है। जिसे देखते हुए शासन की ओर से इसकी तैयारियां करने का निर्देश दिया गया है। जिसके तहत अस्पतालों में बच्चों के लिए बेड भी आरक्षित किए जा रहे हैं। वहीं डा. संग्राम यादव द्वारा 100 शैय्यायुक्त अस्पताल के लिए उपलब्ध कराई गई धनराशि से अब तक कोई काम नहीं हो सका है। सीएमओ द्वारा जहां आक्सीजन प्लांट की स्थापना में और पैसे लगने की बात कही जा रही है वहीं विधायक द्वारा और पैसा देने की बात भी कही जा रही है।
विधायक निधि से गैस प्लांट लगना है। जिसके पाइपलाइन तथा और सामग्रियों के लिए कंपनियों से बात चल रही है। कुछ रुपए की कमी पड़ सकती है जिसकी भी बात विधायक जी से चल रही है जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डा. एके मिश्रा, सीएमओ।
सीएमओ साहब से बात हुई है और हमने उनसे कहा है कि जल्द से जल्द अतरौलिया में ऑक्सीजन प्लांट लगवाएं। इसके लिए अगर और धन की आवश्यकता पड़ती है तो हम अपनी तथा अपने पिता विधान परिषद सदस्य बलराम यादव की निधि से भी धन आवंटित करने का कार्य करेंगे। साथ ही अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए वेटिंग रूम की व्यवस्था भी जल्द ही करवाएं।
विज्ञापन

डा. संग्राम यादव, विधायक अतरौलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें