त्रेता युग में भगवान राम की नैया पार मछुआ समाज ने लगाई थी लेकिन ऐसे समाज को पिछली सरकारों ने बीच मझधार में छोड़ दिया था। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में 26000 करोड़ मछुआ समाज के लिए दिया गया है।
जिसमें महिलाओं को 60 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा मछुआ कल्याण कोष में आवास व अन्य सुविधाओं को देना है। सात जून को पदयात्रा निकालकर धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा।