फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात से लापता व्यक्ति का कुंवर नदी में उतराया मिला शव

विज्ञापन
दीदारगंज थाना के शाहापुर (नौहरा) गांव निवासी अधेड़ का शव कुंवर नदी के किनारे मिलने के बाद रोते-बिल? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के नौहरा शाहपुर गांव निवासी अधेड़ को मंगलवार की रात गांव के ही दो लोग बुलाकर साथ ले गए थे। इसके बाद बुधवार को दिन में उसकी लाश कुंवर नदी में उतराई हुई मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं मृतक की मां ने अधेड़ को घर से बुला कर ले जाने वाले दोनों व्यक्तियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना के नौहरा शाहपुर गांव निवासी 50 वर्षीय पारस राम पुत्र राजाराम झाड़ फूंक का काम करता था। मंगलवार की रात गांव के ही दो लोग उसे किसी की झाड़ फूंक कराने के लिए घर से बुला कर ले गए। इसके बाद पारस घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। बुधवार को दिन में लगभग एक बजे गांव के पास से गुजरी कुंवर नदी में एक शव उतराया हुआ ग्रामीणों ने देखा। नदी से लाश बाहर निकाली गई तो उसकी पहचान मंगलवार की रात से लापता पारस के रूप में की गई। जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पारस को घर से बुला कर ले जाने वालों पर हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया। इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर दीदारगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र व चार पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें