उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में गांव के बीडीसी सदस्य आलम की बदमाशों ने गुरुवार दोपहर गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के समय बीडीसी सदस्य बनकट बाजार से घर जा रहे थे। बदमाशों की संख्या तीन से चार बताई जा रही है। माना जा रहा कि चुनावी रंजिश में हत्या की गई है।
जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर गांव का बीडीसी सदस्य आलम पुत्र कुतुबुद्दीन दिव्यांग हैं। गुरुवार को वह बनकट बाजार गए थे। दोपहर दो बजे के आसपास स्कूटी से वापस गांव लौट रहे थे। गांव के बाहर पुलिया के पास पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी।
वारदात की सूचना पुलिस को दे दी गई थी, पुलिस अभी मौके पर नहीं पहुंची थी। घटना के बाद गांव में दहशत की स्थिति है। परिजन का चुनावी रंजिश को लेकर हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगा रहे हैं।