फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में दबंगों का दुस्साहस: अंबेडकर, महात्मा बुद्ध और संत रविदास की तोड़ी प्रतिमा; पुलिस में पहुंचा मामला

Sat, 16 Dec 2023 02:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को शांत कराया। 
विज्ञापन
घटना के बाद बिखरी टूटी हुई प्रतिमाएं व मौजूद ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर, गौतम बुद्ध और संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना शुक्रवार की रात में हुई। जिसके बाद शनिवार की सुबह जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


अधिकारियों के आश्वासन पर शांत हुआ ग्रामीणों का आक्रोश
सूचना मिलते ही थाने की पुलिस सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। लोगों की नाराजगी को देखते हुए क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं की मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया, तब जाकर ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें