विकासखंड अजमतगढ़ के ग्राम पंचायत शाहपुर नेवादा में शुक्रवार को ग्राम चौपाल आयोजन किया गया। सीडीओ की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया जाना था, लेकिन व्यस्तता के चलते सीडीओ नहीं पहुंच पाए, जिसके चलते लोगों को निराशा हाथ लगी।
खंड विकास अधिकारी कविता तिवारी, नोडल अधिकारी समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल यादव की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। चौपाल में मौजूद ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस मौके पर एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा, प्रदीप कुमार, पूर्ति निरीक्षक अनूप शाही, उमेश चंद्र पांडेय, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार, सचिव अमरजीत कुमार, अमरदीप शर्मा, सुरेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।