फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या बोल गए मंत्री: गणतंत्र दिवस पर फहराया झंडा, संबोधन के दौरान फिसली जुबान, बोले-योगी सरकार में अपराधों..

Thu, 26 Jan 2023 05:36 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

गणतंत्र दिवस समारोह में संबोधन के दौरान मुख्य अतिथि दयाशंकर मिश्र दयालु की जुबान फिसल गई। उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का गुणगान करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश गेहूं और चीनी उत्पादन में नंबर वन है। गेहूं और चीनी उत्पादन की चर्चा करते करते अचानक राज्य मंत्री बोल बैठे कि अपराधों में..
विज्ञापन
राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र की संबोधन के दौरान फिसली जुबान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में गणतंत्र दिवस समारोह गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु रहे। मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इसके साथ ही उन्होंने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया।

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह में संबोधन के दौरान मुख्य अतिथि दयाशंकर मिश्र दयालु की जुबान फिसल गई। उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का गुणगान करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश गेहूं और चीनी उत्पादन में नंबर वन है। गेहूं और चीनी उत्पादन की चर्चा करते करते अचानक राज्य मंत्री बोल बैठे कि अपराधों में हमने बहुत से ऐसे लक्ष्य हासिल किए जिसमें पहले हम बहुत पीछे रहा करते थे। मुख्य अतिथि की अचानक से जुबान फिसलने से हर कोई अवाक रह गया और सभी एक दूसरे को देखने लगे। समारोह स्थल पर कानाफूसी शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें