इसके लिए आपको निर्देशित किया जाता है कि पत्र मिलने के एक दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करें। यदि आपके द्वारा स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा।
इस मामले में मिर्जापुर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. प्रवीण चौधरी ने कहा कि हमने कोई राजनीतिक मंच को साझा नहीं किया है। हमारे विभाग के एक कर्मचारी के यहां गृह प्रवेश का कार्यक्रम था। सपा प्रत्याशी भी उसी कार्यक्रम में आए थे। जहां हमने उनके साथ फोटो खिंचवा ली। हमने अपनी स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर दिया है।
वहीं सीएमओ आईएन तिवारी ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई जिला निर्वाचन अधिकारी स्तर से होनी है। हमने वायरल फोटो के आधार पर इनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। यह सीधे जिला निर्वाचन अधिकारी को अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करेंगे।