राष्ट्रीय पोषण मिशन कार्यक्रम के तहत तत्कालीन डीएम रणवीर प्रसाद द्वारा गोद लिए गए रानी की सराय ब्लाक के फरिहां गांव में सोमवार को अितरिक्त मजिस्ट्रेट ऋतु सुहास ने चौपाल लगाई।
उन्होंने गांव की महिलाओं को बच्चों को कुपोषण से कैसे बचाया जाए, इसकी जानकारी दी। इसके अलावा चौपाल में पहुंचे पीएचसी रानी की सराय और फरिहां के डाक्टर सहित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही उन्हें जानकारियां दी।
चौपाल में पहुंची महिलाओं को संबोधित करते हुए ऋतु सुहास ने कहा कि स्वस्थ्य और सुंदर बच्चा पाने के लिए मां को कुछ एहतियात बरतना जरूरी है। समय-समय पर विटामिन और आयरन जरूर दें।
कहा बच्चों के देखभाल की महती जिम्मेदारी मां की होती है। उन्होंने लोगों को जागरूक करने के लिए नए-नए तरीकों और उपायों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कई बच्चों को खुद दवा पिलाने के साथ ही उनके नाखून भी काटे।
मांगें जाने पर कोई भी एएनएम कुपोषित बच्चों की सूची अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को उपलब्ध नहीं करा सकी। जिस पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने नाराजगी व्यक्त की।
साथ ही दो दिनों के अंदर कुपोषित बच्चों की सूची तैयार कर उसे उपलब्ध कराने का आदेश दिया। उन्होंने गभर्वती महिलाओं के विकास के लिए आने वाले धन के संचालन के लिए एएनएम और ग्राम प्रधान को संयुक्त खाता संचालन को कहा।
इस दौरान उन्होेंने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरिहा का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर से दवा लिखने की शिकायत की। इस पर उन्हें केंद्र अधीक्षक को फटकार लगाई और कहा कि मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखी जाएं।