फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन में फंसा एमबीबीएस छात्र, टूटा संपर्क

विज्ञापन
यूक्रेन में फंसे कंधरापुर थाना के गदनपुर हिच्छनपट्टी गांव निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र विपिन य - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
यूक्रेन के ट्रेनोपिल में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे कंधरापुर थाना क्षेत्र के गदनपुर हिच्छनपट्टी गांव निवासी विपिन यादव पुत्र सुरेंद्र यादव यूक्रेन में फंसे हैं। परिवार के लोगों से भी उसका संपर्क टूट गया है। ऐसे में परिजन उसकी कुशलता को लेकर चिंतित हैं। परिजन उसके सकुशल वापसी को लेकर ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन

विपिन के पिता सुरेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार की रात 9:30 बजे तक बेटे से बात होती रही। उसने बताया कि एमबीसी से फोन व मेसेज आया था कि तुम सब हालैंड बॉर्डर पर चलो। हम तुम लोगों को वहीं से लिफ्ट करा देंगे। उसके साथ 30 से 40 छात्र 12.30 बजे बस से निकले। कुछ दूर जाने के बाद बस जाम में फंस गई और छात्रों को वहां छोड़कर चली गई। वहां से सभी छात्र पैदल ही रास्ते के द्वारा 87 किमी चलकर हालैंड बार्डर पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर पता चला कि पोलैंड बॉर्डर बंद हो गया है और रोमानिया बॉर्डर खुला हुआ है। अब सभी बच्चे रोमानिया बॉर्डर के लिए टैक्सी खोजने लगे लेकिन कोई टैक्सी वाला तैयार नहीं हो रहा था। फिर पता चला कि ट्रेन जा रही है सभी बच्चे भागे भागे किसी तरह ट्रेन में बैठे कुछ दूर जाने के बाद पता चला कि आगे ब्लास्ट हो गया है। अब वहां से ट्रेन रुक गई दोबारा मैसेज आया कि कुशगार्ड शहर जाने के लिए तभी से विपिन से संपर्क टूट गया। तभी से परिजन काफी चिंतित है। विपिन ने बताया कि खाने-पीने की दिक्कतें हो रही हैं टेंपरेचर भी माइनस में चल रहा है। उससे संपर्क न होने के कारण पूरा परिवार चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें