शनिवार की देर रात शव पोस्टमार्टम के बाद मिलने पर भाई शव लेकर मृतका के मायके भुवना बुजुर्ग चला गया। रविवार की सुबह गांव स्थित मंदिर पर शव रख कर परिजनों ने पति, सास व जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सीओ महेंद्र शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने मृतका के पति को रात में ही हिरासत में ले लिया है।