फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नकाबपोश बदमाशों ने दूध वाले के सिर में गोली मारकर की हत्या

विज्ञापन
मुबारकपुर के मन्झरिया गांव में हत्या की घटना का निरीक्षण करते हुए पुलिस कप्तान डाक्टर अनिल कुमा
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव के पास सोमवार को बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने दिनदहाड़े दूध बेचने जा रहे पतिराज यादव उर्फ टिल्ठू (52) की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना मिलते ही डीआईजी सुनील कुमार सिंह और एसपी डॉ. अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस मामले में पांच नामजद और दो अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पियरोपुर गांव निवासी पतिराज यादव उर्फ टिल्ठू (52) पिछले करीब 35 वर्ष से दूध बचते थे। सोमवार को दूध गांवों में बेचने जा रहे थे। सुबह 11.20 बजे जब वह मंझरिया गांव के पास पहुंचे, तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोका और उनके सिर में दो गोली मारी। गोली लगने से पतिराज यादव लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, एसपी डाॅ. अनिल कुमार, सीओ सिटी शुभम तोदी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकल किए। क्षेत्र में चर्चा रही कि घटना के बाद नकाबपोश बदमाश मंझरिया गांव से सोनावर होते हुए भाग निकले। बताया जा रहा कि दोनों नकाबपोश बदमाश मुंह में गमझा लपेट थे। साथ ही हेलमेट लगाए हुए थे। पुलिस बदमाशों की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है। मुबारकपुर थाना प्रभारी शशि मौली पांडेय ने बताया कि मामले में लालधर, रामचंद्र, जयश्याम, अवधेश और सविता पर नामजद और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र में सवार बदमाशों ने दूध बेचने जा रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य कलेक्ट किए जा रहे हैं। मामले में पांच नामजद और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। - डाॅ. अनिल कुमार, एसपी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें