फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लूट का एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में 17 अक्तूबर को हुई 1.20 लाख की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक तमंचा, चार कारतूस, 29,500 नकद और एक बाइक बरामद की है। अभी दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमुवारी निवासी जैकी कुमार से 1.20 लाख की लूट के मामले में शेखमौली करतारपुर गांव निवासी आरोपी विशाल यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने दो साथियों इंद्रेश निवासी भुवना बुजुर्ग और सत्यम उर्फ सत्या निवासी पराशखाड़, जनपद मऊ के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।
आरोपी ने स्वीकार किया कि उन्होंने जैकी कुमार की बैंक से नकदी ले जाने की आदत की रेकी कर सुनसान जगह पर लूट की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक तमंचा, कारतूस, 29500 नकद और एक बिना नंबर की बाइक बरामद की। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की, जबकि पुलिस अब भागे हुए दोनों साथियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें