फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके आई विवाहिता ने फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। गोधौरा चौहान बस्ती स्थित मायके आई विवाहिता ने बुधवार को साड़ी का फंदा बना कर छत के चुल्ले से लटक आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गोधौरा चौहान बस्ती निवासी हरिप्रकाश चौहान ने अपनी पुत्री 27 वर्षीया मनीषा चौहान का विवाह दो साल पूर्व मेंहनगर थाना क्षेत्र में किया था। 15 नवंबर को मनीषा अपने मायके आई थी। बुधवार को वह घर पर अपने सात माह के बच्चे के साथ अकेले ही थी। पिता दवा लेने गए थे तो वहीं परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर थे। दिन में लगभग दो बजे मनीषा ने साड़ी का फंदा बना कर उसे छत के चुल्ले से लगा कर फांसी लगा ली। पिता दवा लेकर वापस लौटे तो पुत्री को फंदे पर लटका देखा। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका ने क्यों आत्महत्या की, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें