फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विवाहिता की मौत, मायके वालों ने हत्या और दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तहबरपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत सोफीपुर गांव में विवाहिता हर्षिता यादव की मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या करने और दहेज उत्पीड़न का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, तहबरपुर थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव निवासी ध्यानचंद और खलिया सेमरी गांव निवासी दयाराम यादव ने शनिवार को थाने में पहुंच कर तहरीर दी। दशरथ यादव ने बताया कि उनकी पुत्री हर्षिता यादव की शादी फरवरी 2022 में सोफीपुर गांव निवासी विजय चंद यादव के पुत्र विवेक कुमार यादव के साथ हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही हर्षिता और उसके परिवार से पांच लाख दहेज की मांग की जा रही थी, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी जाती रही। पिता दशरथ ने बताया कि 21 जून को हर्षिता की जेठानी ने सूचना दी, जिसके बाद जब वे सोफीपुर पहुंचे तो हर्षिता का शव घर के बाहर रखा मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों से पता चला कि पति विवेक कुमार ने दूसरी शादी कर ली है, जिससे विवाद और गहरा गया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति विवेक कुमार यादव, सास कलावती, ससुर विजय चंद यादव, देवर बृजेश यादव, देवरानी पूनम यादव व एक जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तहबरपुर थाना प्रभारी सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें