फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर बाजार, सड़क पर पार्किंग, सांसत में राहगीर

विज्ञापन
शहर के मुख्य चौक क्षेत्र में जाम।-प्लान खबर की फोटो - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। फुटपाथ पर बाजार सजा है। आधी सड़क पर पार्किंग होती है। राहगीरों की मुश्किल है कि वे कहां चलें। लिहाजा रोजाना शहर में जाम लगता है। जाम में फंस कर लोग पेट्रोल भी जलाते हैं और श्रम शक्ति भी जाया होती है।
विज्ञापन

जाम और अतिक्रमण की परवाह न तो नगर पालिका को है और न पुलिस व प्रशासन को। दुकानदारों की ‘दबंगई’ के सामने जनता को नतमस्तक होना ही पड़ेगा। फुटपाथ को कुछ व्यापारियों ने कब्जा कर लिया है। सिविल लाइन क्षेत्र में तो स्थिति और भी खराब है। यही वजह है कि जाम से जूझना लोगों की दिनचर्या में शामिल हो गया है। शहर के बड़ादेव से लेकर तकिया तक, दलालघाट से लेकर हर्रा की चुंगी तक, शिब्ली रोड, नगर पालिका रोड, रैदोपुर रोड व रोडवेज रोड पर व्यापारियों ने फुटपाथ से लेकर सड़क तक पर अस्थायी से लेकर स्थायी दोनों प्रकार के अतिक्रमण कर लिए है। यही वजह है कि शहर में अब कहीं पर भी फुटपाथ नहीं बचे हैं। लोगों की सुविधा के लिए नगर पालिका की ओर से बनाए गए फुटपाथ अधिकारी और कर्मचारी की शह पर व्यापारियों ने कब्जा लिए हैं।
नरौली तिराहा से लेकर सुखदेव पहलवान तिराहा तक गैराज बना दिया गया है। सड़कों पर ही गाड़ियों की मरम्मत की जाती है। यह थाने से मात्र 200 मीटर पर स्थित है। हर कोई जाम की समस्या को लेकर परेशान हैं। अतिक्रमण के कारण हालत गंभीर है।
विज्ञापन

अभी बारिश की समस्या से शहर जूझ रहा है। जहां तक रही बात अतिक्रमण की तो इसे लेकर अभियान चलाया जाएगा। ताकि शहर के लोगों को इस समस्या से निजात दिलाई जा सके।
विज्ञापन

- बागीश शुक्ला, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें