फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रबंध निदेशक बोले- क्रय केंद्रों पर किसानों को कोई असुविधा न हो

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राज्य भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक और नोडल अधिकारी ने बृहस्पतिवार को जनपद के कई गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिया। इसके बाद संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय में अधिकरियों के साथ बैठक कर गेहूं खरीद की समीक्षा की। प्रबंध निदेशक ने कहा कि क्रय केंद्रों पर किसानों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

राज्य भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक रमेश बाबू गुप्ता ने खाद्य विभाग के क्रय केंद्र सेठवल, मोहम्मदपुर और पीसीएफ के क्रय केंद्र रानी की सराय का निरीक्षण किया। क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया। केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि जो भी किसान अपना गेहूं लेकर क्रय केंद्र पर आएं उनकी खरीद की जाय। किसानों को कोई भी असुविधा नहीं होनी चाहिए। कय केंद्र पर किसानों से बातचीत करते उपज का अधिक से अधिक मात्रा क्रय केंद्र पर तौल कराने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय में अधिकारियों के साथ मंडलीय गेहूं क्रय की समीक्षा किया। अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत खरीद का निर्देश दिया। कहा कि खाते में किसानों का भुगतान समयसीमा के अंदर हो जाए। इस मौके पर आरएफसी राजीव कुमार मिश्र, एआर सहकारिता अजय कुमार, डिप्टी आरएमओ अंशुमाली शंकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें