फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डीएलएड परीक्षा से 858 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में डीएलएड परीक्षा के पहले दिन बृहस्पतिवार को सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों को मिलाकर 858 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

डीएलएड परीक्षा जनपद में छह दिन में संपन्न होनी है। इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से काफी पहले से तैयारियां की गई थी। उसके द्वारा परीक्षा के लिए कुल 28 केंद्र बनाए गए थे। बृहस्पतिवार को पहले की परीक्षा में सुबह की पाली में कुल 11462 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 11049 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 418 अनुपस्थित रहे। वहीं शाम की दूसरी पाली में कुल 11491 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से कुल 11051 परीक्षार्थी शामिल हुए और 440 ने परीक्षा छोड़ दी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से हर केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि पहले दिन की डीएलएड परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। कहीं से भी गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें