अहरौला बाजार में क्षेत्रीय अध्यक्ष बने विनोद राय का स्वागत करते कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग। स
- फोटो : samvad
बरदह/अहरौला। गोरखपुर क्षेत्र के नवनिर्वाचित भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का शुक्रवार को महुजा मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत हुआ। महुजा मोड़ पर जिला मंत्री राम स्वरथ राजभर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया।
उन्होंने साल 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत बनाना आवश्यक है। कहा कि इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर साल 2027 में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने पूर्व की सपा सरकार पर कानून व्यवस्था बिगड़ने और दंगे भड़काने का आरोप लगाया।
केंद्र-प्रदेश की सरकार 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। इस दौरान कृष्ण विश्वकर्मा, सौरभ सिंह, मोनू सिंह, उमेश राय, अरुणाकर सिंह, अंकुर राय, भानु प्रताप सिंह, आशुतोष राजभर आदि रहे। संवाद