आजमगढ़। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। इसमें 22 जनवरी 2024 के दिन को सबसे खतरनाक बनाया गया। पुलिस ने इस पोस्ट को संज्ञान में लेते हुए मुकदमा पंजीकृत किया और पोस्ट करने वाले की पहचान कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया।
आरोपी की पहचान पवई रकबा निवासी शहंशाह आलम पुत्र सुकुरल्लाह के रूप में की गई है। सोशल मीडिया पर डाले गए पोस्ट में कहा गया है कि मौलाना की बात को ध्यान से सुने क्योंकि 22 जनवरी 2024 को दुनिया का सबसे खतरनाक दिन है क्योंकि दुनिया में किसी मस्जिद को तोड़कर उस पर मंदिर बनाकर इतना बड़ा जश्न नहीं मनाया गया है।
इस पोस्ट के माध्यम से आरोपी लोगों को भड़काने का प्रयास किया है। इसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने पोस्ट डालने वाले की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया और वायरल किए गए भड़काऊ पोस्ट को हटवा भी दिया गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान भी कर दिया।