पूर्वांचल एक्सप्रेस के लोकार्पण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं बृहस्पतिवार को हुई मुसलाधार बारिश ने एक्सप्रेस-वे निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था की मुश्किलें बढ़ा दी। एक्सप्रेस-वे निर्माण में लगी छह मशीनें पानी में डूब गईं। कार्यदायी संस्था द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए उकरौड़ा में प्लांट लगाया गया है।
निर्माण के दौरान यहां पर मैटेरियल रखे गए थे। जिन्हें यहां से उठाकर एक्सप्रेस-वे पर ले जाया जा रहा था। बृहस्पतिवार की रात हुई मुसलाधार बारिश से निचले इलाके में बना पूरा प्लांट डूब गया। इसके साथ ही प्लांट में खड़ी जेसीबी और पोकलेन भी पानी में आधी से अधिक डूब गई। इसके बाद दूसरी पोकलेन मशीन से खींचकर कुछ गाड़ियों को बाहर निकाला गया। काफी मशक्कत के बाद भी कुछ मशीनों को पानी में ही छोड़ना पड़ा।