फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: पूर्वांचल में हुंकार भरेंगे राहुल, ममता और केजरीवाल; आजमगढ़ में होगी इंडी गठबंधन की रैली

Sun, 12 May 2024 05:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: पूर्वांचल के अपने दुर्ग में सपा ने इंडी गठबंधन की रैली कराने की योजना बनाई है। सपा आजमगढ़ के जरिये पूर्वांचल को साधने की तैयारी में है। विधायक डॉ. संग्राम यादव ने बताया कि इंडी गठबंधन की रैली में राहुल, ममता और केजरीवाल के साथ ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व नेशनल काफ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला जैसे नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित इंडी गठबंधन के कई बड़े नेता जल्द ही पूर्वांचल में हुंकार भरेंगे।

विज्ञापन


छठे चरण में आजमगढ़ समेत पूर्वांचल की पांच लोकसभा सीटों पर 25 मई को चुनाव होने हैं। ऐसे में आजमगढ़ में इंडी गठबंधन की पहली बड़ी रैली कराने की तैयारी है। सपा नेताओं ने गठबंधन के संयोजक को इस बाबत पत्र भी लिखा है। इस रैली के जरिये विपक्ष ने पूर्वांचल को साधने की व्यूहरचना तैयार की है।

सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव का कहना है कि इंडी गठबंधन की रैली तय है मगर अभी तारीख तय नहीं है। वहीं, अतरौलिया विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि 13 मई के बाद यह रैली मंदुरी एयरपोर्ट के आसपास आयोजित की जाएगी। आजमगढ़ के एक छोर वाराणसी है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्वाचन क्षेत्र है जबकि दूसरी ओर सीएम योगी आदित्यनाथ का गोरक्ष क्षेत्र है। इन दोनों क्षेत्रों के बीच में आजमगढ़ आता है। जो सपा का गढ़ है। इस गढ़ को जीतने के लिए सपा पूरा जोर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन


लोकसभा उपचुनाव में मिली हार को फिर से जीत में बदलने के लिए सपा बेताब है। वहीं पूर्वांचल की अहमियत को सपा अच्छी तरह से समझती है। यहां की हर सीट को लेकर वह काफी गंभीर है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए ही इंडी गठबंधन तैयार किया गया है। इसमें हर प्रांत के नेता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें