Azamgarh News: उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट ने उक्त रुपये को जब्त कर लिया। उन्होंने इसकी सूचना जब सीटीओ को दी तो सीटीओ ने उक्त धनराशि को आयकर विभाग के हवाले कर दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लोकसभा चुनाव को लेकर आजमगढ़ प्रशासन की ओर से एफएसटी और एसएसटी टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों पर जगह-जगह गाड़ियों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार की गई जांच में दो जगहों पर दो टीमों ने 22 लाख 10 हजार रुपये बरामद किए। दोनों में से एक गाड़ी में 20 लाख 50 हजार की धनराशि मिली थी। जिसे सीटीओ द्वारा आयकर विभाग के हवाले किया गया। जबकि एक दूसरी गाड़ी से मिले एक लाख 60 हजार रुपये को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
सीटीओ अनुराग कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार की शाम स्थायी निगरानी टीम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में करतालपुर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम को एक स्विफ्ट डिजायर कार से एक लाख 60 रुपये बरामद किए। कार चल रहे शहर के ही रहने वाले विमल कुमार मौके पर टीम को कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर टीम ने पूरी रकम को जब्त कर लिया। जब इनके द्वारा रकम से संबंधित अभिलेख समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे तो उसे रिलिज कर दिया जाएगा।
वहीं सोमवार को ही उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट उमेश कुमार अपनी टीम के साथ हरबंशपुर स्थित पहलवान तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक रेनाल्ट कैप्चर कार को रोका। जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 20 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए। गाड़ी को सिधारी निवासी एहसान खान चल रहे थे।