फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Lok Sabha By Election: सुशील आनंद को सपा उम्मीदवार बनाने की अटकलें, जानिए इनके बारे में

Fri, 03 Jun 2022 04:48 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।  पूर्व सांसद व सपा नेता स्व. बलिहारी बाबू के बेटे सुशील आनंद को सपा प्रत्याशी बनाए जाने की अटकलें हैं। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव के साथ सुशील आनंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को लेकर कयासों का बाजार गरम है। इसी बीच शुक्रवार दोपहर सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव की जगह पूर्व सांसद व सपा नेता स्व. बलिहारी बाबू के बेटे सुशील आनंद को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। हालांकि इस बारे में आजमगढ़ सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि पार्टी ने अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। शनिवार सुबह 10 बजे के करीब सपा का उम्मीदवार घोषित होगा। 

विज्ञापन


लोकसभा उपचुनाव में सपा के टिकट को लेकर काफी दिनों से कयास लगाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस बार भी सपा का प्रत्याशी मुलायम परिवार से ही होगा। लेकिन अब सुशील कुमार आनंद को लेकर अटकलें तेज हैं। सुशील आनंद 2010 में फूलपुर से ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। 22 अगस्त 1984 को उनका जन्म हुआ। आठ बहन और दो भाई में सुशील पांचवें नंबर पर हैं।

उन्होंने एमए, एलएलबी, बीएड की शिक्षा ग्रहण की है। सुशील आनंद मूलरूप से फूलपुर तहसील के रम्मोपुर गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में रैदास मंदिर हरबंशपुर में इनका आवास है। उनकी पत्नी अनुराधा गौतम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लालगंज की प्रभारी प्रधानाचार्य हैं। सुशील के पिता स्व. बिहारी बाबू बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे।

विज्ञापन

उनके कार्यों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया। लेकिन बसपा से मोहभंग होने के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए। लेकिन यहां भी वह ज्यादा दिनों तक नहीं रहे और 2020 में उन्होंने सपा का दामन थाम लिया। 28 अप्रैल 2021 को उनका निधन हो गया।

भाजपा से निरहुआ ने ठोकी दावेदारी

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवार का एलान नहीं किया है। हालांकि भोजपुरी स्टार और आजमगढ़ से 2019 में कमल निशान पर चुनाव लड़ चुके दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ लगातार जनसंपर्क में जुटे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को  निरहुआ ने ट्विटर पर पोस्टर जारी करते हुए कमल निशान पर वोट देने की अपील की है। पोस्टर जारी करते हुए लिखा गया है कि ''जाति धरम ना कवनो भरम ना कवनो मनबढ़ के लिए। कमल के बटन दबईह भैया अपने आजमगढ़ के लिए।'' आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव  के लोकसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने के कारण उपचुनाव चुनाव 23 जून को होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें