फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े की आग से वीरान हो गई बस्ती

Thu, 21 Apr 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
कूड़े की आग
विज्ञापन
सालों से बिटिया के हाथ पीले करने की तमन्ना संजोये लोग बारात आने की बाट जोह रहे थे कि गुरुवार को एक चिंगारी ने सब कुछ जलाकर राख कर दिया। शादी में जुटे घरों में रखा सारा सामान जल गया। अगर कुछ बचा था तो वह महिलाओं की चींख और चारों तरफ धुंआ-धुंआ। अहरौला थाना क्षेत्र के कोतवालीपुर अवरसन गांव में गुरुवार की सुबह कूड़े के ढेर से उड़ी चिंगारी ने 14 लोगों की गृहस्थी राख कर दी। 20 घर के पूरवे में बस उन्हीं छह लोगों का घर बचे हैं, जो आबादी से थोड़ी दूरी पर थे। गांववालों के साथ तीन केंद्रों की फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ितों में तीन ऐसे लोग भी हैं, जिनके घर बेटी की बारात आनी है। 
विज्ञापन


अहरौला थाना क्षेत्र के कोतवालीपुर अवरसन गांव में करीब बीस घरों की यादव बिरादरी की बस्ती है। इसमें गरीब और संपन्न दोनों लोग रहते हैं। गुरुवार की सुबह गांव के कुछ बच्चों ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। दोपहर करीब बाहर बजे तेज हवा के झोंके से यहां से उड़ी चिंगारी जयप्रकाश यादव की  मड़ई पर गिरी और आग लग गई। जब तक लोग इस पर काबू पाते कि आग ने गांव के रामशरन यादव, सियाराम, अवधराज, बहादूर, रामपति, बटोही, विजई, रामनयन, हरिनरायन, पड़ोही, सुदामा और झिनकू की मड़ई, कच्चे और पक्के मकान को अपनी आगोश में ले लिया।

जानकारी होने पर यहां बूढनपुर, फूलपुर और जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और गांववालों के सहयोग से दोपहर करीब ढाई बजे घटना पर काबू पाया गया लेकिन तब तक इनके घर जलकर राख में तब्दील हो चुके थे। हादसे में आशियाना और लाखों रुपये के सामान जलकर नष्ट हो जाने से इन परिवारों के लोग खुले में दिन गुजारने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन


पीड़ितों में जयप्रकाश की बेटी की शादी 27 अप्रैल, झिनकू यादव की बेटी की शादी 29 अप्रैल और रामशरन यादव की बेटी की बारात 26 अप्रैल को आनी है। घटना के बाद परिवारवालों को अब यह चिंता सता रही है कि बिटिया के हाथ कैसे पीले होंगे। अब क्या होगा।

कस्बे के बाईपास रोड पर स्थित एक होटल में गुरुवार की दोपहर गांजा पी रहे लोगों की चिलम से निकली चिंगारी से चार लोगों के मकान और तीन गुमटियां राख हो गईं। फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया। निजामाबाद कस्बा निवासी निरहू यादव का बाइपास पर मकान है। जिसमें कस्बे के मंशा गोंड़ ने होटल खोला है। गुरुवार की दोपहर कुछ लोग होटल के बरामदे में बैठकर गांजा पी रहे थे। चिलम से उड़ी चिंगारी से होटल की मड़ई में आग लग गई।

आग ने पड़ोसी रामअवध यादव, बालचंद, गुड्डू और शंभू के मकान सहित तीन गुमटियों को अपनी आगोश में ले लिया। तहसीलदार निजामाबाद मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलवाया। उधर, मेंहनगर थाना क्षेत्र के शेखदासपुर गांव में गुरुवार की दोपहर चूल्हे की चिंगारी से रामनयन के कच्चे मकान में आग लग गई। मकान सहित हजारों के सामान नष्ट हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें