फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में भी फैलेगी रोशनी, अंधेरे से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अब जल्द ही छात्रों को अंधेरे में पढ़ाई करने से निजात मिलेगी। इन स्कूलों में जल्द ही बिजली की व्यवस्था बहाल की जाएगी। योजना के अंतर्गत जिले के कुल 2702 परिषदीय स्कूलों को बिजली की व्यवस्था शीघ्र ही मुहैया करवाई जाएगी। हालांकि कुछ विद्यालयों में बिजली की व्यवस्था कर दी गई है लेकिन बहुतायत ऐसे विद्यालय हैं जिनमें बिजली नहीं पहुंच रही है।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग से कुल 2702 विद्यालय का संचालन होता है। जिसमें प्राथमिक विद्यालय 1737, उच्च प्राथमिक 484 व 481 कंपोजिट विद्यालय है। इन विद्यालयों में कुल 411727 बच्चें पंजीकृत हैं। विद्यालयों में बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ ही उन्हें अच्छी सुविधा भी मुहैया कराने के लिए विभाग प्रयास कर रहा है। जिले में कई विद्यालय ऐसे हैं जहां अभी तक विद्युत व्यस्था नहीं है। जिसके कारण बच्चों को अंधेरे में पढ़ना पड़ता है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार ने समस्त प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर सूचना मांगी है। उनसे पूछा गया है कि विद्यालय में बिजली व्यवस्था है या नहीं। यदि नहीं तो किस कारण से नहीं है। विद्यालय से कितनी दूर पर विद्युत पोल लगा है। बीएसए अम्बरीष कुमार ने बताया कि विद्यालयों उन विद्यालयों की सूची मांग गई है जिसमें अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं पहुंचा है। उक्त सभी विद्यालयों की सूची बळिजली विभाग को उपलब्ध कराकर कनेक्शन लिया जाएगा। जिससे बच्चे लाइट की रोशनी में पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें