फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महिला पर गिरी बिजली, लोगों के सामने हुआ भयावह हादसा, मचा हड़कंप; मदद का मिला आश्वासन

Sat, 13 Jul 2024 05:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: महिला पर बिजली गिरने की जानकारी होते ही घरवाले भागे-भागे खेत में पहुंचे। महिला का पूरा शरीर काला पड़ गया था। आशंकावश उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मृत महिला की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के दुबरा गांव में खेत में काम कर रही महिला पर बिजली गिर गई जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


दुबरा गांव निवासिनी मंजू (40) पत्नी कोमल शनिवार की सुबह खेत में काम करने के लिए गई थी। तभी बारिश के दौरान तेज बिजली उसके ऊपर गिर गई, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। अगल-बगल के खेतों में काम कर रहे लोगों ने जब देखा तो वह बेहोश हो चुकी थी।

परिवार वालों के साथ लोग उसे लेकर बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंजू की मौत के उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतका मंजू के कुल चार बच्चे हैं। जिनमें दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। एक बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है। पति कोमल घर पर ही रहकर खेती का कार्य करता है।
विज्ञापन


आय का और कोई साधन न होने के कारण दोनों आसपास के खेतों में दिहाड़ी पर भी काम करते थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं, तहसीलदार राजू कुमार ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि सरकारी सहायता जो भी होगी वह परिजनों को दिलवाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें