फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 10 मिलीमीटर बारिश से तापमान ने लगाया गोता, मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
मौसम अनुकूल होने से बरदह में लहलहाती धान की फसल। संवाद
विज्ञापन
जिले में करीब एक सप्ताह बाद रविवार से मौसम ने फिर करवट ली। शाम से शुरू हुई बूंदाबांदी रातभर रुक-रुककर होती रही। करीब 14 से 15 घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन

जिले में करीब 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली।
पिछले कई दिनों से जिले का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। तेज धूप के साथ उमस बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। रविवार शाम अचानक मौसम बदला और आसमान में बादल छा गए।
विज्ञापन

इसके बाद शाम करीब सात बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। रातभर रुक-रुककर बारिश होने के बाद सोमवार सुबह करीब नौ बजे तक दौर चला। दोपहर तीन बजे के बाद भी बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे मौसम में ठंडक बनी रही। तापमान गिरने से लोगों ने राहत की सांस ली।
बारिश से सबसे अधिक खुशी किसानों में देखने को मिली। खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से धान समेत अन्य फसलों को फायदा हुआ है। किसान बारिश के बाद खेतों में यूरिया का छिड़काव करने में जुट गए हैं। किसानों का कहना है कि इस समय फसलों को पानी की जरूरत थी। बारिश से सिंचाई का खर्च भी कम होगा और फसलों की बढ़वार बेहतर होने की उम्मीद है।

उधर, मौसम विभाग ने बुधवार सुबह तक जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे आने वाले दिनों में भी आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम में बदलाव से गर्मी से राहत मिलने के साथ खरीफ फसलों को भी फायदा होने की उम्मीद है।

पिछले पांच दिनों का अधिकतम व न्यूनतम तापमान
13 अगस्त - 35.5 - 29.8
14 अगस्त - 33.7 - 26.7
15 अगस्त - 34.2 - 27.6
16 अगस्त - 34.2 - 27.4
17 अगस्त - 30.1 - 25.8
-
48 घंटे तक अच्छी बारिश की संभावना
निम्न दबाव क्षेत्र के उत्तरी-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए अवदाब के रूप में घनीभूत होने की संभावना के चलते प्रादेशिक मानसूनी सक्रियता के फलस्वरूप आगामी 48 घंटों तक प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है। इससे कहीं बहुत भारी वर्षा के साथ 19 अगस्त तक प्रदेश में कहीं-कहीं भारी वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। -अतुल कुमार सिंह, प्रभारी मौसम विभाग, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें