फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: निलंबन के विरोध में लेखपालों का तहसील पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। एसडीएम मार्टीनगंज ने तहसीलदार की शिकायत पर मंगलवार को विभागीय काम में लापरवाही के आरोप में लेखपाल कुशमेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया था। इसके विरोध में बुधवार को लेखपालों ने बैठक के बाद तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तहसीलदार और नायब तहसीलदार पर लेखपालों को परेशान कर धन उगाही करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

लेखपालों का आरोप था कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार उन्हें परेशान कर रहे हैं। यह आरोप भी लगाया कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार धन उगाही की मंशा से कुंभ गांव में लेखपाल से अभद्रता की। चेतावनी दी कि आरोपी तहसीलदार और नायब तहसीलदार के खिलाफ तीन दिन अंदर विभागीय जांच कर मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया तो वे राजस्व का काम नहीं करेंगे। साथ ही विभागीय रजिस्टर, नक्शा कार्यालय को सौंप दिया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम रामानुज शुक्ला का कहना है कि पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। लेखपाल राजस्व के काम को कैसे सुचारु रूप से कर सकते हैं, इस पर विचार किया जा रहा है। मामले की जांच कराई जाएगी। प्रदर्शन में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार तिवारी, तहसील इकाई के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, दिनेश कुमार, अभिषेक सिंह, आशुतोष मिश्रा, सुनील आनंद सिंह, सत्येंद्र सिंह, सतिराम राजभर, बद्री नारायण सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें