फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल व पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी को किया निलंबित

विज्ञापन
मेंहनगर के पंदहां गांव में लोगों की शिकायत सुनते जिलाधिकारी एनपी सिंह। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
मेंहनगर। जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह व एसपी त्रिवेणी सिंह ने मंगलवार को मेंहनगर तहसील क्षेत्र के पंदहा गांव में चौपाल लगा कर जनता के समस्याओं को जाना। इस दौरान योजना का लाभ दिलाने में सुविधा शुल्क मांगने वाले बीएलओ पति पर एफआईआर दर्ज कराने, लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित करने के साथ ही एसडीएम व तहसील को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया।
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने ग्रामीणों से वार्ता कर गांव में हुए विकास कार्यो व अन्य सरकारी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा किया। विधवा, विकलांग, वृद्धा पेंशन के बाबत ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि जो भी पात्र पेंशन योजनाओं का लाभ नहीं पा रहे है वह ग्राम प्रधान के माध्यम से आवेदन करें। किसान सम्मान निधि के बारे में पूछे जाने पर डीडी कृषि ने बताया कि 427 प्रार्थना पत्र जमा थे, जिसमें 318 के खाते में पैसा भेज दिया गया है। बचे लोगों के खाते में पैसा भेजने का एडीओ एग्रीकल्चर को निर्देश दिया गया है। इस दौरान गांव निवासीनी श्यामदुलारी ने बताया कि बीएलओ के पति सुरेंद्र सिंह ने योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रति व्यक्ति पांच सौ रुपये लिया है। इस पर डीएम ने सुरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही खंड विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी को कड़ी फटकार लगायी। कुछ ग्रामीणों ने प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी पर आवास के नाम पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। जिस पर उन्होंने पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी रामनाथ तिवारी को निलंबित करने का निर्देश दिया। गांव निवासी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पिता की मौत के एक साल बाद भी वरासत नहीं हुई है। जिस पर डीएम ने लेखपाल विजय कुमार अस्थाना को निलंबित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही एसडीएम व तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। मुसहर बस्ती के हर व्यक्ति को आवास न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जतायी और खाली जमीन पर पट्टा व मुख्यमंत्री आवास उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीएम ने चौपाल के दौरान चकमार्गो, जल निकासी की सुविधा, पेयजल व्यवस्था आदि की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य, सिंचाई व राजस्व विभाग के कार्यो को तेजी लाने के लिए समिति गठित करने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर सीडीओ आनंद शुक्ला सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें