फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में हादसा: लालगंज सांसद के पौत्र की सड़क दुर्घटना में मौत, मुंडन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

Fri, 13 Dec 2024 04:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले के लालगंज सांसद दरोगा प्रसाद सरोज के पौत्र की अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से मौत हो गई। घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
रोते - बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज पल्हना मार्ग पर नरसिंहपुर गांव के समीप समाजवादी पार्टी के सांसद दरोगा प्रसाद सरोज के पौत्र की मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो गई। घटना के समय वह मुंडन समारोह से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी जान चली गई।
विज्ञापन


यह है मामला
बृहस्पतिवार की रात लालगंज सांसद दरोगा प्रसाद सरोज के पौत्र विपिन सरोज (35) पुत्र स्व. विनोद सरोज निवासी मोहनपुर पटवास मुंडन समारोह से वापस बुलेट से अपने एक मित्र के साथ घर जा रहे थे। रास्ते में पल्हना लालगंज मार्ग पर नरसिंहपुर के समीप अज्ञात वाहन से टक्कर लगने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गए।

स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें लालगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया। मुख्यालय पर उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सांसद के पौत्र की मौत का समाचार मिलते ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। वहीं इस घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें