फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में गई रोडवेज बसें, सड़कों पर यात्री बेहाल

विज्ञापन
रोडवेज पर बस न मिलने से परेशान यात्री ।-प्लान खबर की फोटो - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में रोडवेज बसों को लगाए जाने के कारण विभिन्न रूटों पर बसों की संख्या कम हो गई है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। घंटों इंतजार के बाद कोई बस आ रही है तो उस पर बैठने की यात्रियों में होड़ मच जा रही है। वहीं निजी बस और आटोरिक्शा चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। शनिवार को भी बस अड्डों पर खड़े होकर लोग विभिन्न स्थानों पर जाने के लिए बसों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए अर्द्धसैनिक बलों को मतदान वाले जिलों में पहुंचाने के लिए 149 रोडवेज बसें लगाई गई हैं। ऐसे में अन्य रूटों पर बसों की कमी के चलते यात्रियों को भले ही परेशानी झेलनी पड़ रही हो, लेकिन विभाग का लोड 60 फीसदी से बढ़कर 80 फीसदी तक पहुंच गया है। बसों में बैठने के लिए बस अड्डे पर इस कदर मारामारी है कि कोई बस आते ही सभी यात्री दौड़ लगा दे रहे हैं। शनिवार की दोपहर एक बजे बस अड्डे पर मौजूद बसों की क्षमता से कई गुना यात्री इंतजार करते मिले। घंटों इंतजार करने के बाद भी बसें नहीं मिल रही थी। जैसे ही कोई बस रोडवेज पर आकर खड़ी हो रही थी लोग दौड़कर बसों में बैठ रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी उन यात्रियों को हुई जो बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें