फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करमपुर ने जीता मैच

Thu, 08 Jan 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तरवां में चौरी बेलहा महाविद्यालय और सीबी इंटर कालेज के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे  रामबदन सिंह स्मारक प्रथम राज्य स्तरीय इनामी हाकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई रोमांचक मैच खेले गए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दूसरे दिन जनपद की टीमों का दबदबा कायम रहा। दूसरे दिन का पहला मैच श्रीमती लालमुनि देवी इंटर कालेज करमपुर गाजीपुर और पं. मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स क्लब सिखड़ी गाजीपुर के बीच खेला गया।

इसमें करमपुर 2-1 से विजयी रहा। दूसरा मैच डा. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय तियरा आजमगढ़ और स्पोर्ट्स स्टेडियम गौरा बाजार गाजीपुर के बीच खेला गया, जिसमें गाजीपुर की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


तीसरा मैच काशी अकादमी वाराणसी और डीएचए मऊ के बीच हुआ, जिसमें डीएचए मऊ ने 2-0 से वाराणसी को हराया। चौथा मैच सीबी इंटर कालेज तरवां और शिवपूजन सिंह अकादमी मेहनाजपुर आजमगढ़ के बीच खेला गया।
विज्ञापन


इसमें मेहनाजपुर 7-0 से विजयी रहा। पांचवां मैच आरकेवाई आजमगढ़ और यूनाइटेड क्लब लखनऊ के बीच हुआ। इसमें आजमगढ़ ने 3-1 से विजय पाई।

छठवें मैंच में हरिश्चंद्र सिंह स्पोर्टिंग क्लब तरवां ने  महंथ रामाश्रय दास पीजी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर को 1-0 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें