गोसाई की बाजार। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास बुधवार की सुबह दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो जाने से छात्रा सहित चार लोग घायल हो गए।
घटना के समय बाइक सवार अलग-अलग स्थानों पर जा रहे थे। जबकि घायल छात्रा साइकल से स्कूल जा रही थी। वह इन दोनों की चपेट में आकर घायल हो गई।
सभी को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया है। घायलों में राहुल प्रजापति (25) पुत्र फूलचंद वाराणसी शहर के पांडेयपुर मुहल्ले का निवासी है।
जबकि दूसरी बाइक पर सवार नौशाद (19) पुत्र नसिरुद्दीन, अशरफ (20) पुत्र शेख सत्तार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बरसेरवां गांव के निवासी हैं।
घायल छात्रा ज्योति (18) पुत्री रामजस यादव गंभीरपुर थाने के अछीछी गांव की रहने वाली है। बुधवार की सुबह राहुल अपनी बाइक से वाराणसी जा रहा था। जबकि नौशाद और अशरफ एक बाइक पर सवार होकर आजमगढ़ जा रहे थे।
मिर्जापुर गांव के पास इनकी बाइकें आमने-सामने टकरा गई। इनके पीछे आ रही ज्योती की साइकल भी भिड़ गई। इसमें सभी लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया गया।