फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Accident: कबाड़ से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुसा, हादसे में खलासी की मौत; चालक घायल

Sat, 24 Aug 2024 10:55 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में घुस गया। इस दौरान ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में खलासी की मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले में शुक्रवार की देर रात बड़ा हादसा हुआ। जौनपुर की तरफ जा रहा ट्रक बरदह थाना क्षेत्र के छांगुरराम राजेपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया। घटना में ट्रक के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल ट्रक चालक को उपचार के लिए मंडलीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
चंडीगढ़ के मोहाली का रहने वाल सुरेंद्र कुमार (42) ट्रक चालक है। वह चंडीगढ़ से कबाड़ लेने के लिए मऊ जनपद आया हुआ था। साथ ही उसका खलासी शिवदयाल (40) भी था। शुक्रवार की रात को वे मऊ से कबाड़ लादकर हिमाचल जा रहे थे। 

देर रात लगभग एक बजे जैसे ही ट्रक बरदह थाना क्षेत्र के छांगुरराम राजेपुर गांव के समीप पहुंचा। अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में घुस गया। जिससे ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रक में बैठे खलासी शिवदयाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक सुरेंद्र कुमार का पैर टूट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक चालक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें