फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शबाना आजमी ने चादरों पर बनी मधुबनी पेंटिंग को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने अपने पैतृक गांव मेजवां में तीन दिवसीय प्रवास के तीसरे दिन शुक्रवार को कैफ़ी आजमी सिलाई और चिकनकारी सेंटर का निरीक्षण किया। उनके साथ सहयोगी काकुल, नम्रता गोयल और चिकनकारी सेंटर इंचार्ज संयोगिता भी थीं।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं द्वारा कपड़ों पर की गई चिकनकारी की प्रशंसा की। सेंटर में निरीक्षण के दौरान शबाना ने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा दिए गए कपड़ों पर काम कर रही कामगार महिलाओं के कार्यों को बारीकी से देखा। कहा कि यह काम रोजगार परख है। ईमानदारी और मेहनत से इस काम को करने पर सफलता हासिल होगी। जिससे की आप सभी अपने परिवार को समृद्ध कर सकते हैं। इस दौरान फतेह मंजिल में उनसे मुलाकात करने आई आजमगढ़ विभा गोयल संस्था की प्रशिक्षिका नेहा प्रजापति ने चादरों पर बनाई गई बिहार की मशहूर मधुबनी पेंटिंग को देखा और उसे खूब सराहा। शबाना आजमी ने कैफ़ी आज़मी गर्ल्स काॅलेज का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बालिकाओं की संख्या की जानकारी लेने के बाद सभी स्टाफ के साथ बैठक किया। बैठक में उन्होंने स्कूल के विकास पर चर्चा की। इसी क्रम में उन्होंने फतेह मंजिल में बिजली विभाग के एसडीओ भूप सिंह के साथ बैठक किया। शबाना ने मेजवा गांव में बिजली व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के साथ वर्षो से बंद सोडियम लाइट को चालू करने की बात कही। इस मौके पर आशुतोष त्रिपाठी, आशीष पाल, अखिलेश यादव, गोपाल, मनोज, राजकुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें