फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने के लिए निराश्रित महिला से अश्लील बातें करने वाला कानूनगो निलंबित

Thu, 01 Apr 2021 09:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन
आजमगढ़ में निराश्रित महिला को परेशान करने और अश्लील बातें करने वाले सगड़ी तहसील के कानूनगो पर आखिरकार गाज गिर ही गई। बृहस्पतिवार को ‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होते ही आरोपी कानूनगो को सीआरओ हरिशंकर ने डीएम के निर्देश पर निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


निलंबन की अवधि में उसे निजामाबाद तहसील से संबद्ध करते हुए एसडीएम निजामाबाद को जांच अधिकारी नामित किया गया है। सगड़ी तहसील क्षेत्र की एक महिला के पति की पांच माह पूर्व मुंबई में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी ने किसान दुर्घटना बीमा का लाभ पाने के लिए तहसील में आवेदन किया था।

पहले वरासत दर्ज कराने के नाम पर लेखपाल ने पांच हजार लिए तो फिर कानूनगो/आपदा बाबू ने महिला से बीमा योजना की फाइल तैयार करने व लाभ दिलाने के लिए 10 हजार रुपये मांगे। आरोप है कि महिला ने किसी तरह इंतजाम कर रकम दे दी।
विज्ञापन


इसके बाद से कानूनगो हरिश्चंद महिला को बार-बार फोन करने लगा और अश्लील बातें करने लगा। कानूनगो के इस कृत्य को महिला ने रिकार्ड कर लिया और एसडीएम से शिकायत भी की। अमर उजाला ने इस मामले को बृहस्पतिवार को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था।

महिला इससे पहले एसडीएम सगड़ी बागीश कुमार शुक्ला से भी शिकायत कर चुकी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। अमर उजाला के मुद्दा उठाने पर डीएम ने इसका संज्ञान लिया और आरोपी को निलंबित करने की कार्रवाई कर दी गई।
 

निराश्रित महिला से अश्लील बातें करने वाले और योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पैसा लेने वाले कानूनगो हरिश्चंद को डीएम के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में वह निजामाबाद तहसील से संबद्ध रहेगा। प्रकरण की जांच एसडीएम निजामाबाद करेंगे।

विज्ञापन

- हरिशंकर, मुख्य राजस्व अधिकारी, आजमगढ़।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें