फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के लिए अतरौलिया को मिली जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अतरौलिया नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त है। लेकिन जमीन न होने के कारण नगर से निकलने वाले हजारों टन कूड़े का इधर-उधर निस्तारण किया जाता था। लेकिन अब जिला प्रशासन द्वारा नगर पंचायत को .500 हेक्टेयर भूमि सालिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित करने के लिए उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

आदर्श नगर पंचायत अतरौलिया को काफी दिनों से क़ूड़े के निस्तारण के लिए जमीन की तलाश थी। क्योंकि नगर से निकलने वाले हजारों टन कूड़े के निस्तारण में उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके लिए उसके द्वारा बार-बार प्रशासन से जमीन की मांग की जा रही थी। लेकिन जमीन की तलाश पूरी नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब जमीन की तलाश का कार्य पूरा हो गया है।
जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को नगर पंचायत अतरौलिया को सालिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम की स्थापना के लिए लोहरा गांव में ग्राम समाज की .500 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराई गई है। इस जमीन के मिलने के बाद अब नगर पंचायत से निकलने वाले कूड़े को इस स्थान पर गिराया जाएगा। फिर उस कूड़े का साइंटिफिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें