फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने छात्र को कुचला, मौत 

Sat, 30 Apr 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
विज्ञापन
तहबरपुर में नाबालिग बाइक सवार की मौत के बाद जाम करते लोग।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रैसिंहपुर बाजार के पास शनिवार की सुबह बस को ओवरटेक करने में बस से कुचलकर कक्षा आठ के छात्र की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं पहना था। घटना के बाद लोगों ने बस चालक को दबोचकर उसकी धुनाई कर बस में तोडफ़ोड़ किए। हालांकि पुलिस ने किसी तरह से चालक और यात्रियों को बचा लिया। गांव के लोग आर्थिक सहायता और कार्रवाई की मांग करते हुए तहबरपुर-बैरमपुर मार्ग जाम कर दिया। एसपी ट्राफिक और एसडीएम निजामाबाद के आश्वासन पर साढ़े चार घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। 
विज्ञापन



तहबरपुर थाने के रैसिंहपुर गांव निवासी श्वेतांक उर्फ कौशल (14) पुत्र वेदप्रकाश राम कक्षा आठ का छात्र था। चार भाईयों में तीसरे नंबर पर था। शनिवार की सुबह आठ बजे श्वेतांक बगैर हेलमेट पहने बाइक लेकर कहीं जा रहा था। जैसे ही वह गांव के बाजार के पास पहुंचा कि एक प्राइवेट बस जा रही थी। श्वेतांक उसी बस को ओवरटेक कर रहा था। गड्ढा युक्त सड़क होने की वजह से श्वेतांक बाइक लेकर गिर गया और बस के पहिए के नीचे आकर कुचल गया।

घटना के बाद बस चालक गाड़ी लेकर भागने लगा, लेकिन लोगों ने पकड़कर पीटना श्ुरू कर दिया।  लोगों ने बस के शीशे आदि तोड़ डाले। हालांकि ऐन वक्त पर पुलिस पहुंच गई और लोगों के चंगुल से चालक को बचाकर अपनी हिरासत में ले ली। उधर गुस्साए लोग दोषी के विरुद्ध कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग करते हुए मौके पर तहबरपुर-बैरमपुर मार्ग जाम कर दिया। एसपी ट्राफिक एच रहमान कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे। एसपी ट्राफिक और एसडीएम निजामाबाद अनिल कुमार सिंह ने आश्वासन देकर साढ़े चार घंटे बाद समाप्त कराया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें