अहरौला में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने पहुंची आइटीबीपी के जवानों का हुआ स्वागत।
- फोटो : AZAMGARH
विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को आईटीबीपी के जवान अहरौला के शाहपुर स्थित विद्या इंटर कॉलेज पहुंचे। वहां पहले से थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने दल- बल के साथ जवानों का स्वागत किया। इस दौरान जब देशभक्ति का गीत गूंजा तो जवान थिरकने लगे। आईटीबीपी के जवानों ने लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया।
आईटीबीपी कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट उत्तम आर्य स्कूल परिसर के गेट पर पहुंचे तो थानाध्यान ने अपनी टीम के साथ कमांडेंट व सह कमांडेंट का फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाई। कॉलेज में बैंड बाजे व कैसिओ पर देश भक्ति गाने बजने की आवाज आई तो आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट उत्तम आर्य और जवान थिरकने पर मजबूर हो गये। थानाध्यक्ष ने तालियां बजाकर जवानों का हौसला बढ़ाया। असिस्टेंट कमांडेंट उत्तम आर्य ने कहा जो सम्मान मुझे यहां मिल रहा, उससे अभिभूत हूं। कहा कि चुनाव पूरी तरह से पारदर्शी होगा। भयमुक्त होकर अपने मतदान का प्रयोग करें। जब तक हम लोग हैं तब तक चुनाव में कोई भी खलल नहीं डाल पाएगा। अगर कोई चुनाव में खलल डालने की कोशिश किया तो उससे सख्ती के साथ निपटा जाएगा।